शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2010

अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा नेहा रावत को सम्मानित किया गया.

दिनांक १२/१०/२०१० को  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली  मे आयोजित समारोह में विद्यालय  की छात्रा नेहा रावत को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में वरीयता सूची में ११ वां स्थान प्राप्त करने पर अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया. विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के प्रधानाचार्य श्री विजयपाल सिंह पटवाल ने मेधावी छात्रा नेहा रावत को ५०० रूपये नगद पुरुस्कार व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया . 

कोई टिप्पणी नहीं: