सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली को बोर्ड परीक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार दूसरे वर्ष भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. देहरादून में १४ नवम्बर को बाल दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने विद्यालय को यह पुरस्कार दिया. २००३ में हाई स्कूल की मान्यता प्राप्ति के मात्र ७ वर्षो में ही विद्यालय के २३ भय्या/बहिनों ने प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाया है .
गुरुवार, 18 नवंबर 2010
शनिवार, 13 नवंबर 2010
राहुल बर्त्वाल ने राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया
कक्षा ८ के छात्र भय्या राहुल बर्त्वाल ने दिनांक १ से ३ नवम्बर तक हरिद्वार में संपन हुई राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है भय्या राहुल बर्त्वाल को राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हार्दिक शुभकामनायें !!!
शुक्रवार, 12 नवंबर 2010
मुख्यमंत्री राहत कोष में २१००० रूपये की सहायता
माह अगस्त व सितम्बर में हुई भारी वर्षा से उत्तराखंड में भारी तबाही हुई. आपदा की इस घडी में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली के भय्या बहिनों व आचार्य परिवार ने मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष में २१००० रूपये जमा किया.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
.jpg)
